Tuesday, September 8, 2020

प्यार होना चाहिए

दिल की अपने आपकी सरकार होना चाहिए।

हर लबों पे मुस्कराहट,,,,, प्यार होना चाहिए।।


मुफ़लिसी में जन्म हो या हो रईसी चाह में,

दौर-ए-मुश्किल खुशी हो जिंदगी की राह में-

साथ चलने के लिए परिवार होना चाहिए।।

हर लबों पे मुस्कराहट,,,प्यार होना चाहिए।


मज़हबी मजबूरियां मतभेद कैसा अब यहाँ,

हो वफादारी, मुहब्बत, नाज रिश्तों दरमियां-

गलतियां बतला सके अधिकार होना चाहिए।।

हर लबों पे मुस्कराहट,,,,,,प्यार होना चाहिए।।


रब दुआ चाहत हुनर कब सरहदों से है बंटे।

रोशनी खुशबू हवा, ,,,उड़ते परिंदे कह रहे-

सरहदों से मुक्त ये ,,,, संसार होना चाहिए।

हर लबों पे मुस्कराहट, प्यार होना चाहिए।।

**********

संतोष बरमैया #जय

**********

चाहत मिलन की

 तराना मुहब्बत का गाया करो तुम।

घड़ी भर सही मुस्कराया करो तुम।।


ये पागल सा दिल है मचलता बहुत है,

सुकूँ मिल सके पास आया करो तुम।। 


नहीं हाथ से हाथ यारां मिलाओ,

मगर दिल से दिल को मिलाया करो तुम।।


मेरा दिल ये धड़कन अभी तक जवाँ है,

तुम्हारी क्या हसरत बताया करो तुम।।


जुबाँ से न बोलो इशारों में कह दो,

न चाहत मिलन की दबाया करो तुम।।


ये माना गली में दिवाने बहुत हैं,

कभी तो हमें आजमाया करो तुम।।


मेरी इल्तिज़ा है यहाँ आज सबसे,

मुहब्बत को दिल से निभाया करो तुम।।


संतोष बरमैया #जय

प्यार होना चाहिए

दिल की अपने आपकी सरकार होना चाहिए। हर लबों पे मुस्कराहट,,,,, प्यार होना चाहिए।। मुफ़लिसी में जन्म हो या हो रईसी चाह में, दौर-ए-मुश्किल खुशी ह...